रतनजोत के बीज खाने से दर्जनभर स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिला प्रशासन में मची हड़कप

रिपोर्टर _सूरज साहू धमतरी छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रतनजोत के बीज खाने से दर्जनभर स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी बच्चों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

दरअसल यह पूरा मामला धमतरी जिले के बोरझरा गांव का है। यहां प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले 10 से 12 साल के बच्चे गांव में चल रहे तीन दिवसीय रामायण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
कार्यक्रम के बाद बच्चे तालाब किनारे खेलने चले गए, जहां उन्होंने गलती से रतनजोत के बीज खा लिए। कुछ ही देर में बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी।
बच्चों की हालत बिगड़ते देख परिजन और ग्रामीण घबरा गए और तुरंत दर्जनभर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया।
फिलहाल जिला अस्पताल में 10 बच्चों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से सभी बच्चे अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।

संतोष कुमार साहू (ग्रामीण, बोरझरा)
बच्चे रामायण कार्यक्रम देखने गए थे। वहीं तालाब के पास रतनजोत के बीज खा लिए। थोड़ी देर बाद उल्टी और पेट दर्द शुरू हो गया, फिर हम सबने मिलकर अस्पताल पहुंचाया।
डॉ. अखिलेश देवांगन (चिकित्सक, जिला अस्पताल धमतरी)
“बच्चों ने केमिकल युक्त रतनजोत के बीज खा लिए थे। सभी बच्चों का इलाज किया गया है और अब उनकी स्थिति सामान्य है, घबराने की कोई बात नहीं है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।