आंगनबाड़ी केंद्र पचपेड़ी में “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” आयोजित, दिया पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश

अमलेश्वर(पाटन) । आंगनबाड़ी केंद्र पचपेड़ी क्रमांक 1, 2 एवं 3 में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच चेतन चन्द्राकर ने की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर कमलेश चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य कस्तूरी बंजारे, महिला मोर्चा महामंत्री वर्षा कश्यप, हेमा साहू, उपसरपंच चंचल निर्मलकर सहित पंचगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्वस्थ शिशु, पौष्टिक थाली एवं मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को सही पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक संध्या सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता त्रिवेणी चन्द्राकर, अनसुईया चन्द्राकर एवं सुनीता चतुर्वेदी सहित सहायिकाएं चमेली, ललिता एवं चमेली चन्द्राकर उपस्थित रहीं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।