जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने संभाला कबीरधाम जिले में पदभार

कबीरधाम जिले में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में चंद्रेश ठाकुर ने संभाला पदभार
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से सौजन्य भेंट कर की मुलाकात; बालोद जिले से स्थानांतरण होकर कवर्धा में हुई पदस्थापना

जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने संभाला कबीरधाम जिले में पदभारकवर्धा(छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़), 01 सितंबर 2026। सहायक संचालक श्री चंद्रेश ठाकुर ने कबीरधाम जिले में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में आज अपना पदभार ग्रहण किया। राज्य शासन द्वारा किए गए स्थानांतरण के बाद उनकी पदस्थापना बालोद जिले से कबीरधाम जिले में की गई है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री ठाकुर ने कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से सौजन्य भेंट कर मुलाकात की।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने श्री चंद्रेश ठाकुर को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रभावी रूप से आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा विभागीय गतिविधियों के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

सहायक संचालक श्री चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि जिले में शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक सरल, सहज एवं प्रभावी माध्यम से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि श्री चंद्रेश ठाकुर इससे पूर्व बालोद जिले में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। राज्य शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें कबीरधाम जिले में पदस्थ किया गया है। उन्होंने आज कबीरधाम जिला जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री चंपालाल ढ़ाले, श्री कृष्णा चंद्राकर, श्री जीवेन्द्र सिंह ठाकुर श्री रामसिंह बघेल, श्री पूणेन्द्र चैधरी सहित कार्यालय स्टाॅफ उपस्थित थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।