23 अगस्त को पाटन में मनाया जाएगा “लाडले” का जन्मोत्सव, भूपेश बघेल करेंगे नवनिर्मित राजीव भवन का उद्घाटन

* भूपेश बघेल के जन्मदिन पर पाटन में जुटेगा कांग्रेस परिवार, बाइक रैली और ‘सुरमयी प्रस्तुति’ आकर्षण…
* पाटन में 23 अगस्त को भूपेश बघेल का जन्मोत्सव, राजीव भवन का होगा भव्य उद्घाटन…

पाटन में 23 अगस्त को भूपेश बघेल का जन्मोत्सवपाटन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल का जन्मदिवस 23 अगस्त को पाटन में भव्य रूप से मनाया जाएगा। कांग्रेसजनों एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित समारोह के दौरान नवनिर्मित राजीव भवन का भव्य उद्घाटन भी किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भिलाई-3 स्थित आवास पहुंचकर भूपेश बघेल को जन्मदिन समारोह का आमंत्रण दिया और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया जाएगा।

लोककला मंच ‘सुरमयी प्रस्तुति’ रहेगा आकर्षण
समारोह में छत्तीसगढ़ की लोककला एवं संगीत संस्कृति पर आधारित ‘सुरमयी प्रस्तुति’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक एवं संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम 23 अगस्त को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान, अखरा, पाटन में आयोजित होगा। आयोजकों ने कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।