KCG: संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र के शालाओं का किया अवलोकन

* संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से शालाओं का अवलोकन किया गया…
* शासकीय प्राथमिक शाला घिरघोली, ढोड़िया, पुरेना और माध्यमिक शाला घिरघोली का अवलोकन किया गया…
* स्कूलों के निरीक्षण में पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष जोर, बच्चों से सीधे संवाद कर परखी शैक्षणिक स्थिति…

छुईखदान । राज्य सरकार के निर्देशानुसार शासकीय स्कूलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

उच्च कार्यालयों से जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों के माध्यम से अधीनस्थ स्कूलों की वस्तुस्थिति का सत्यापन कर आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान लंबित छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, स्कूल गणवेश, पोषण वाटिका तथा मध्यान्ह भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली जा रही है।

विद्युत लाइन की चपेट में आने से किसान घायल, मोनिका देवांगन ने जाना हाल-चाल

“संयुक्त निरीक्षण में बच्चों से किए सवाल-जवाब”
जिला शिक्षा अधिकारी केसीजी मुकुल साव एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान गिरेंद्र सुधाकर के निर्देशन में संकुल प्राचार्य अनिल कुमार जंघेल (हाई स्कूल घिरघोली) तथा संकुल समन्वयक जी.आर. टंडन द्वारा मंगलवार को शासकीय प्राथमिक एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घिरघोली का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

इस दौरान शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का आकलन किया गया। बच्चों से स्तरानुसार प्रश्न पूछे गए, जिनका उन्होंने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।

“शिक्षकों को समयपालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्देश”
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने, वीएसके में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने तथा विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं व्यवहारिक विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं, बल्कि बेहतर नागरिक बनने के लिए जीवन मूल्यों की शिक्षा भी प्रदान की जानी चाहिए।

दुर्ग में गणेश महोत्सव-2026 की तैयारियों का शुभारंभ, सांसद विजय बघेल ने किया भूमि पूजन

“बारहखड़ी, पहाड़ा और पठन कौशल पर विशेष फोकस”
शासकीय प्राथमिक शाला घिरघोली में निरीक्षण के दौरान बारहखड़ी, पहाड़ा और धाराप्रवाह पठन की स्थिति की समीक्षा की गई। शिक्षकों को इन विषयों में बच्चों की दक्षता बढ़ाने के लिए नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए।

“परखी गई विज्ञान विषय की समझ”
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घिरघोली में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से विज्ञान विषय के ‘अम्ल एवं क्षार’ अध्याय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने बिना किसी झिझक के संतोषजनक उत्तर देकर अपनी विषयगत समझ का परिचय दिया।

सावन महोत्सव में झूमीं देवांगन समाज की महिलाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

“ढोड़िया और पुरेना स्कूलों में नवाचार आधारित शिक्षण की सराहना”
शासकीय प्राथमिक शाला ढोड़िया में बच्चों की भाषा, वर्णमाला, बारहखड़ी एवं गणितीय दक्षता का परीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाया गया।

वहीं शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन द्वारा कक्षा चौथी एवं पांचवीं के विद्यार्थियों को तार्किक एवं बौद्धिक खेलों के माध्यम से पढ़ाते हुए पाया गया। बच्चों को 12 पंक्तियों में छिपी 12 सब्जियों के नाम खोजने का रोचक कार्य दिया गया था, जिसे वे उत्साहपूर्वक हल कर रहे थे।

कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों से जोड़-घटाव एवं इबारती प्रश्न पूछे गए, जबकि कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों से अक्षर ज्ञान, बाल कविताएं, अंक पहचान तथा फल-फूलों के नाम पूछे गए। अधिकांश विद्यार्थियों ने संतोषजनक उत्तर देकर अपनी सीखने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।