17 अगस्त को मुख्यमंत्री होंगे “बोल बम कांवर यात्रा” में शामिल, समिति ने किया आमंत्रित

* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित…

दुर्ग पाटन; बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर 17 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल बोल बम कांवर यात्रा महोत्सव में आमंत्रण किया।

इस अवसर पर श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री जी को यात्रा की रूपरेखा, तैयारियों एवं आयोजन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया।

पाटन को नगर पालिका बनाने अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार को पाटन से टोलाघाट तक हजारों शिवभक्तों की सहभागिता से भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गजेंद्र यादव जी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि बोल बम कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा, अनुशासन एवं जनआस्था का विराट उत्सव है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए “बोल बम” के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक पैदल यात्रा करेंगे। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए चिकित्सा सहायता, पेयजल, भोजन, विश्राम, सुरक्षा, यातायात एवं स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

भिलाई में कॉलोनाइजरों की धोखाधड़ी पर विधायक रिकेश के सवाल पर वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जितेन्द्र वर्मा एवं बोल बम कांवर यात्रा समिति के सदस्यों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर समिति की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों से 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक निकलने वाली इस भव्य कांवर यात्रा में सहभागिता कर आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की अपील की गई।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।