गुरुदेव, राजनांदगांव : योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल के संस्कारधानी राजनांदगांव में प्रथम आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजगामी सम्पदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं योग प्रेमियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।





