रायपुर की पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

रायपुर । राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। फैक्ट्री में टायर जलाकर डामर (बिटुमिनस उत्पाद) तैयार किया जाता है, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। वहीं उरला थाना पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से अचानक तेज लपटें उठने लगीं, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धुएं का असर आसपास के क्षेत्रों तक देखा गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

प्रशासन के मुताबिक , अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। अधिकारियों की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।