प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वरनाथ में भाजपा ने की महाआरती, कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

“12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के “

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान तथा भाजपा जिला गरियाबंद के निर्देशानुसार भाजपा मंडल बिन्द्रानवागढ़ के तत्वाधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मरौदा स्थित भूतेश्वरनाथ में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी श्वेता शर्मा, महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नये आयाम स्थापित कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर,मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा,मंडल महामंत्री धनंजय नेताम एवं त्रिलोक राठौड़ उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल मंत्री एवं सरपंच ग्राम पंचायत परसुली लेश्वरी ठाकुर, सरपंच ग्राम पंचायत तांवरबाहरा सुनीता ध्रुव, ग्राम पंचायत पारागांव की सरपंच एवं मंडल कार्यसमिति सदस्य ऊर्वशी नेताम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर सेन, दीपक साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी मुकेश सूर्यवंशी, सह-प्रभारी शुभम सांग एवं डिगेश्वर ध्रुव, बूथ अध्यक्ष ईश्वर यादव, यशवंत यादव, भगोलीराम साहू, दयाराम ध्रुव, बिशेलाल ध्रुव, नंदू सिन्हा, विष्णु ध्रुव, महिला मोर्चा मंडल मंत्री गीता ध्रुव, कार्यसमिति सदस्य गंगा देवी नेताम, पंच सविता राजपूत, उमा देवी ध्रुव, योगेश बाई ध्रुव, संतोष सोरी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश ध्रुव एवं पंडित दुबे महाराज सहित विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास के लिये विशेष प्रार्थना की गई तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने अपने संकल्प को दोहराया।

विशेष जनसंपर्क अभियान : 8 जून से 14 जून 2026

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 8 जून से 14 जून 2026 तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।