राजनांदगांव । हेलीपैड निर्माण में हुई अनियमितता ,सुरक्षा चूक और पुराने हैलीपेड को नया बता कर भुगतान किए जाने के संबंध में आज ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में युवाओं ने PWD में प्रतीकात्मक हेलिकाप्टर और हेलिपैड लेकर अनोखा प्रदर्शन और जम कर नारेबाजी किया।
संदीप सोनी ने कहा कि, कमीशन खोरी और घटिया निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने इस बार उपराष्ट्रपति के नाम हेलिपैड घोटाला करने का साहस कर दिखाया है ज्ञात हो राजनांदगांव में बीते वर्ष नवंबर में उपराष्ट्रपति के दौरे हेतु तीन हेलीपैडों का पुलिस लाइन में निर्माण किया गया था। वही एक पुराने हैलीपेड की रिपेयरिंग कर उसे नया बता कर भुगतान किया गया है।
संदीप सोनी ने कहा कि, उपराष्ट्रपति का दौरा 5 नवंबर 2025 को संपन्न हुआ, जबकि हेलीपैड निर्माण के लिए कार्य आदेश दौरे के 12 दिन बाद 17 नवंबर 2025 को जारी किया गया। यह स्पष्ट करता है कि कार्य बिना किसी पूर्व निविदा या स्वीकृत प्रक्रिया के किया गया और कागजी औपचारिकताएं बाद में पूरी की गईं। वही हेलीपैड जैसे संवेदनशील निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति ‘रोड एसओआर’ से दी गई, जबकि कार्य ‘बिल्डिंग एसओआर’ से कराया गया। सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।
उन्होंने आगे कहा कि, निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन दौरे के 63 दिनों बाद 8 जनवरी 2026 को एसडीओ द्वारा किया गया, जो कार्य की पारदर्शिता और सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। वही तीन नए हैलीपेड निर्माण बताया गया है उक्त कार्य लगभग 7-8 लाख रुपये की लागत का था, जबकि एक पुराने हैलीपेड को नया बता कर कुल 13 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि इस पूरे प्रकरण में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर कार्य और भ्रष्टाचार किया गया है। युवा कांग्रेस की मांग है इस गंभीर घोटाले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाए ऐसा नहीं होने पर युवा कांग्रेस का जनआंदोलन जारी रहेगा।
उक्त प्रदर्शन में विशेष रूप से कांग्रेस प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा, कांग्रेस प्रदेश सेवादल सचिव हर्ष खोपरागड़े,वरिष्ठ कांग्रेसी तामेश्वर बंजारे , आशीष सोनकर,लक्ष्य सिंह,निमेष लहरें, कृष्णा सिन्हा, ईश्वर वरके,पुष्कर निर्मलकर, आशीष, संतोष,लोमेश,अर्जुन यादव लक्की निर्मलकर,आदि शमिल रहे।




