विश्वकप विजेता “कबड्डी स्टार संजू देवी’ को 50 लाख का सम्मान, देवाशीष बघेल ने दी बधाई

* विश्वकप विजेता “कबड्डी स्टार संजू देवी’ को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 50 लाख का सम्मान, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सौंपा चेक…
* छत्तीसगढ़ की बेटी का जलवा: संजू देवी बनीं 50 लाख की प्रोत्साहन राशि पाने वाली पहली खिलाड़ी, देवाशीष बघेल ने दी बधाई…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। यह प्रदेश में किसी खिलाड़ी को दी गई अब तक की सबसे बड़ी प्रोत्साहन राशि मानी जा रही है।

उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में संजू देवी को यह राशि प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संजू देवी ने पिछले वर्ष नवंबर में बांग्लादेश में आयोजित कबड्डी विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ का खिताब हासिल किया था। फाइनल मुकाबले में भारत को मिले 35 अंकों में से 16 अंक अकेले संजू ने दिलाए थे। सेमीफाइनल सहित अन्य मुकाबलों में भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संजू देवी को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल के योगदान की भी सराहना की गई। वहीं दुर्ग के सांसद विजय बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर देवाशीष बघेल ने भी खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।