* भिलाई में धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती, सांसद विजय बघेल हुए शामिल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जुटा जनसैलाब…
* संविधान का अध्ययन भी उतना ही जरूरी” – सांसद विजय बघेल…
भिलाई : सेक्टर-6 स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बुद्ध विहार में 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह आयोजन बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया एवं भारतीय बौद्ध महासभा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, विशिष्ट अतिथि विधायक देवेन्द्र यादव, रिंकेश सेन, महापौर नीरज पाल, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर एवं इंद्रजीत सिंह छोटू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉ. आंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
https://chhattisgarh-24-news.com/arbitrary-recovery-in-the-name-of-vehicle-servicing-tax-evasion-from-raw-beef/
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया। नागपुर (काटोल) के प्रबोधनकार गायक विकास राजा ने “भीम क्रांति” पर आधारित प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के महानतम व्यक्तित्वों में से एक हैं। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में पिरोया और समाज को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने लोगों से संविधान के अध्ययन पर भी बल दिया। साथ ही समाज के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में एस.आर. कांडे, एस.डी. कावरे, संजय गजघाटे, सुनील रामटेके, बालेश्वर चौरे, मधुकर जाम्बुलकर, हर्ष मेश्राम, विनोद वासनिक, उदय धाबर्डे सहित अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में एस.आर. कांडे ने आभार प्रदर्शन किया।




