जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी द्वारा महिला दिवस पर 22 महिला डॉक्टरों का सम्मान

* जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी में महिला दिवस पर 22 महिला डॉक्टरों का सम्मान…
* महिला दिवस और होली मिलन पर चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित…
* समाज और स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने वाली 22 महिला डॉक्टर सम्मानित…

रायपुर : जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला डॉक्टरों के सम्मान और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 महिला डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोनल प्रेसिडेंट जेएफपी सीए प्रणव लाठ तथा जोन चेयरमैन जेसीआई सेन देवेश मरोड़िया उपस्थित रहे। अतिथियों ने महिला डॉक्टरों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ परिवार और करियर की जिम्मेदारियों को भी सफलतापूर्वक निभाकर प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. निखिल मोतीरमानी ने बताया कि महिला दिवस के साथ होली पर्व को ध्यान में रखते हुए होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी चिकित्सकों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम में सचिव डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सराफ, डॉ. के.के. साहू, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. विकास गोयल सहित शहर के अनेक डॉक्टर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था द्वारा भविष्य में सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से आयोजित करने का संकल्प भी लिया गया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।