“होली नशे से नहीं, रंगों से मनाएं” — होली पर नशे के खिलाफ युवा उतरे मैदान में

* “होली नशे से नहीं, रंगों से मनाएं” — संकल्प सांस्कृतिक समिति ने चलाया शंकर नगर रायपुर में जागरूकता अभियान, राहगीरों ने की सराहना…
* संकल्प समिति और विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश “होली पर नशे के खिलाफ युवा उतरे मैदान में…

रायपुर: होली पर्व के मद्देनज़र शहर में नशा मुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संचालित “होली नशे से नहीं, रंगों से मनाएं” विषयक कार्यक्रम का आयोजन शंकर नगर फ्लाईओवर के नीचे किया गया।

इस अभियान में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र शंकर नगर, राज्य समन्वयक एजेंसी रायपुर तथा अग्रसेन कॉलेज पुरानी बस्ती के एमएसडब्ल्यू (MSW) के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से राहगीरों को होली के अवसर पर नशे से दूर रहने और सुरक्षित, स्वस्थ वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने अभियान की सराहना की। कई लोगों ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। कुछ नागरिकों ने सुझाव दिया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंच सके।

अभियान में संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा संचालित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र एवं एसएलसीए (SLCA) के सदस्यों के साथ कॉलेज के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।