बेलौदी में गीता जयंती समारोह व युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न, हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन व प्रतिभावानो का सम्मान

* बेलौदी में गीता जयंती व परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल…
* कोसरिया यादव समाज ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, युवक-युवती सम्मेलन में उमड़ा समाज..
* बेलौदी में सामाजिक एकता का संदेश, गीता जयंती समारोह में हुए विकास कार्यों के भूमिपूजन…
* युवाओं को जोड़ने का मंच बना बेलौदी का परिचय सम्मेलन, सैकड़ों समाजजन रहे उपस्थित…

बेलौदी/दुर्ग(पाटन):  दुर्ग जिला के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलौदी में कोसरिया यादव समाज सर्किल रानीतराई के तत्वावधान में गीता जयंती समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभावानो के सम्मान का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही।

वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन के लाडले विधायक श्री भूपेश बघेल जी रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कोसरिया यादव समाज सर्किल रानीतराई के अध्यक्ष श्री लच्छी राम यादव ने की, जबकि संरक्षक श्री विक्रम यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक साहू, श्रीमती नोमिन हितेश ठाकुर, श्री राजेश ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से किया गया। सरपंच हुकुमचंद निषाद सहित समाज के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रतिभावानो को सम्मानित किया गया। वही युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया।

देर से पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सरपंच श्री हुकुमचंद निषाद सहित यादव समाज के पदाधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत बेलौदी के आश्रित ग्राम खपरी में यादव समाज भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही बेलौदी में निषाद समाज भवन डोम शेड, आंगनबाड़ी एवं स्कूल पारा कला मंच तथा सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी अस्वस्थता के कारण उपस्थित नहीं हो सके तथा सांसद विजय बघेल भी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए, हालांकि उनके प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा के अध्यक्ष श्री बोधन यादव, महामंत्री श्री राधेकृष्ण यादव, कोसरिया यादव सर्किल रानीतराई, श्री जितेन्द्र वर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा, श्रीमती कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, भाजपा कमलेश वर्मा  उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, आशीष बंछोर सरपंच ग्राम पंचायत दरबामोखली, रामचन्द यादव उपाध्यक्ष दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा, बरातु राम यादव महामंत्री दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा, शंकर यादव सचिव दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा, सुश्री अर्चना यादव अध्यक्ष दुर्ग जिला महिला प्रकोष्ठ कोसरिया यादव महासभा, गोविन्द यादव संरक्षक कोसरिया यादव सर्किल रानीतराई सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम ने समाज में एकता, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।