लापरवाही पूर्वक वाहन की ठोकर से घायल युवती की मौत, परिजनों ने किया कुम्हारी थाने का घेराव

लापरवाही पूर्वक वाहन की ठोकर से घायल युवती की मौत, परिजनों ने किया कुम्हारी थाने का घेराव

राकेश सोनकर की रिपोर्ट

कुम्हारी

बीते 23 दिसम्बर की शाम सात बजे ज़ब 21वर्षीय लता जांगड़े मेडिकल स्टोर मुरमुंदा से काम करने के बाद सायकल से अपने घर जा रही थी साथ ही चवॉइस सेंटर पर कार्यरत उसकी सहेली भी काम के पश्चात सायकल से अपने घर जा रही थी,

ग्राम कंडरका लिमतरा के बीच संतोष बाड़ी के पास अचानक रावण लिखे हुए बिना नम्बर प्लेट वाली सफ़ेद रंग की होंडा डिलक्स गाड़ी (मॉडिफाइड) में तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट को अंजाम दिया गया जिससे लता जांगड़े एवं उसकी सहेली टिकेशवरी यादव को काफ़ी गंभीर चोंटें आई ।

108 के माध्यम से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया |

उक्त मामले को लेकर कुम्हारी थाना के अंतर्गत बीते 25 दिसम्बर दोपहर को एफ आई आर दर्ज कराया गया |

जबकि बीते 28 दिसम्बर को अस्पताल में इलाजरत लता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया | जबकि टिकेशवरी यादव अभी तक़ अस्पताल में एडमिट है |

उक्त मामले में आरोपियों की पहचान कंडरका निवासी आशीष विश्वकर्मा और हैदर अली के रूप में की गयी है ।

आरोपियों पर कार्यवाही नही होने की वजह से कार्यवाही की मांगों को लेकर बीते शुक्रवार को लिमतरा ग्रामवासी थाने के घेराव हेतु पहुंचे ! जहाँ उन्हें मौखिक तौर पर यह आश्वासन प्राप्त हुआ कि आरोपियों पर जल्द ही कठोर कार्यवाही की जाएगी |

इस प्रकरण को थाना प्रभारी कुम्हारी ने संज्ञान में लेते हुए पड़ताल कर आरोपी गण को गिरफ्तार कर धारा 279,337, 151 भादवि. के अन्तर्गत जेल भेज दिया गया ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।