*दो चरणों में जिले के 1336 विद्यालयों का किया गया सामाजिक अंकेक्षण*

➡️ 7 एवं 8 अक्टूबर को सामाजिक अंकेक्षण का हुआ सफल आयोजन

➡️ मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत जिले के 1336 स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य हुआ संपन्न

राजनांदगांव ।

जिले के 1336 शासकीय शालाओं में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव, सुरुचि सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, प्रवास कुमार सिंह बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक के मार्गदर्शन मे जिले के सभी 1336 स्कूलों में दो चरणों में सामाजिक अंकेक्षण किया गया है। इसके अंतर्गत दिनांक 7 अक्टूबर को जिले के दो विकासखंडों छुरिया और डोंगरगांव में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सम्पन्न हुआ जबकि दूसरे चरण में दिनांक 8 अक्टूबर को राजनांदगांव और डोगरगढ़ विकासखंडों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया गया।
सामाजिक अंकेक्षण करने का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित था। जिले की कार्य योजना अनुसार प्राचार्य,प्रधान पाठक,संस्था प्रमुख को दल प्रभारी बनाया गया है। दल प्रभारी सहित दल के सभी पांच सदस्यों को सामाजिक अंकेक्षण का दायित्व सौपते हुए इस सामाजिक अंकेक्षण के लिए पूरे जिले में तैयारी कर ली गई थी। जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को अपने विकासखंड के सभी शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में निर्धारित तिथि एवं समयावधि में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य संपन्न कराने का दायित्व सौंपा गया था। छुरिया विकासखंड में प्राथमिक शालाओं की संख्या 238 पूर्व माध्यमिक शालाओं की संख्या103 हाई स्कूल की संख्या 17 और हायर सेकेंडरी शालाओं की संख्या भी 26 है। इस तरह पहले चरण में छुरिया के कुल 384 विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया गया
इसी प्रकार डोंगरगांव विकासखंड में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 114 पूर्व माध्यमिक शालाओं की संख्या 62 हाई स्कूल की संख्या 11 जबकि हायर सेकेंडरी शालाओं की संख्या 22 है। इस प्रकार डोंगरगांव विकासखंड में कुल 209 शालाओं में सामाजिक अंकेक्षण किया गया है। दूसरे चरण में राजनांदगांव और डोगरगढ़ विकासखंड के शालाओं में सामाजिक अंकेक्षण किया गया है। राजनांदगांव विकासखंड में प्राथमिक शालाओं की संख्या 209 पूर्व माध्यमिक शालाओं की संख्या 131 हाई स्कूल की संख्या 16 और हायर सेकेंडरी शालाओं की संख्या 38 है।
इस प्रकार राजनांदगांव विकासखंड में कुल 394 विद्यालय है। जहां सामाजिक अंकेक्षण किया गया । इसी प्रकार डोगरगढ़ विकासखंड में प्राथमिक शालाओं की संख्या 210 पूर्व माध्यमिक शालाओं की संख्या 103 हाई स्कूल की संख्या 10 और हायर सेकेंडरी शालाओं की संख्या 26 है। इस प्रकार डोगरगढ़ विकासखंड में कुल 349 विद्यालय है। जहां सामाजिक अंकेक्षण किया गया है। इस प्रकार जिले के सभी 1336 विद्यालयों में दो चरणों में सामाजिक अंकेक्षण किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल और डीएमसी सतीश ब्यौहरे ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना है। ताकि, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। यह प्रक्रिया शिक्षकों और प्रबंधन की जवाबदेही तय करती है, छात्रों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन करती है, और समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें निर्णय लेने में सशक्त बनाती है। जिससे शिक्षा के अंतिम परिणामों में सुधार होता है। बच्चों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन करना और कमजोर स्कूलों में गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष प्रयास और निरीक्षण करना ही इसका उद्देश्य है। दिनांक 7 एवं 8 अक्टूबर को हुए सामाजिक अंकेक्षण में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुज्जी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बड़गांव चारभाटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करमरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला महरूम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द, पूर्व माध्यमिक शाला बुढ़ानछापर, शासकीय प्राथमिक शाला पीपरखार कला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बघेरा का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया । शालाओं का निरीक्षण करते समय डीएमसी सतीश ब्यौहरे,एपीसी पी. आर. झाड़े एवं एपीसी मो. रफीक अंसारी उपस्थित रहे।

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।