बड़ी खबर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान, अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर मिलेगा भत्ता

संतोष देवांगन, रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारी-कर्मचारी के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं अब अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा।

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर मिलेगा भत्ता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, भारत सरकार के कर्मचारी और अधिकारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। वहीं हमारे राज्य के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जिसे देखते हुए हम भी छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। वहीं सीएम साय ने कहा कि, भविष्य में दीपावली का त्योहार है, प्रकाश का पर्व भी है। ऐसे में अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर मिलेगा भत्ता

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।