*➡️ कहा – सबसे अधिक समय तक के प्रधानमंत्री मोदी जी ही रहेंगे*
*राजनांदगांव।*
नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिव वर्मा ने देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा और नेहरू नरेंद्र मोदी का नाम आने पर कहा कि मोदी जी ने न सिर्फ इंदिरा के रिकॉर्ड तोड़े अपितु लोकप्रियता में कांग्रेस के उन दोनों प्रधानमंत्री से बहुत आगे निकल चुके हैं।
श्री वर्मा ने गर्व के साथ आगे कहा कि देश के लिए जो अच्छा काम इंदिरा नेहरू नहीं कर सके वह अच्छा काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अब तक लगातार प्रधानमंत्री रहते हुए कर दिखाया है उनके इस पुरुषार्थ से जहां भारत सहित कई देशों में प्रशंसा होती है वही खुद तमाम विपक्षी दल उनके नेतृत्व कुशलता से चकित है। नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक अपने पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है पंडित जवाहर लाल नेहरू लगातार सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे वे 16 साल और 286 दिनों तक लगातार इस पद पर थे इंदिरा गांधी 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रही थीं जबकि पीएम मोदी 4078 दिनों से इस पद पर हैं। पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आजादी के बाद जन्मे हैं और सबसे लंबे समय तक अपने पद पर रहे पीएम मोदी पूर्ण बहुमत के बाद लगातार पद पर रहने वाले पहले नेता भी हैं पंडित नेहरू के बाद वे एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनाव जीते हैं मोदी किसी गैर हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले नेता भी हैं पीएम मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में सपत ली थी।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट 




