एसपी ने जिले के 10वीं-12वीं के टॉपर को किया सम्मानित

सुकमा : सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने 10 वीं एवं 12 वीं में जिले में प्रथम स्थान पर आए छात्राओं को सम्मानित किया। 12 वीं मे 93 % लाकर जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा फलक सारा अली पिता फ़ारूख़ अली एवं 10 वीं की छात्रा प्रदेश मे 6 वें स्थान एवं जिले मे प्रथम आई मुचाकी प्रियंका को सुकमा एसपी ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें गुलदस्ता मिठाई एवं मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया ।

एसपी (SP) किरण चव्हाण ने शिक्षा मे उन्हें किसी भी प्रकार की सहयता पुलिस द्वारा देने की बात कही । इस दौरान डीएसपी (DSP) मोनिका,सहायक उप निरीक्षक रिकेश बेर,अविनाश कुमार,विकास नायक,एवं अभिवाक मौजूद रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।