परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी ने सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा दी…अशोक साहू

परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी ने सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा दी…अशोक साहू

ग्राम खोला एवं बोरवाय में मनाई गई गुरु घासीदास जयंती

जामगांव आर- पाटन विधानसभा के ग्राम खोला एवं बोरवाय में स्थानीय सतनामी समाज के तत्वाधान में संत बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता श्रीमती बिमला कोसरे सभापति, रूपचंद साहू सभापति जप पाटन विशेष अतिथि बाला राम कोसरे पूर्व जप, माहेश्वरी चंद्राकर पूर्व जप, भूषण साहू सरपंच, रामगोपाल चंद्राकर, संध्या चंद्राकर पूर्व सरपंच, रेवती साहू सरपंच, नरेंद्र नवरंगे पूर्व सरपंच, श्रीमती तुलसी गैंदलाल डहरिया सरपंच, खुमान जांगड़े उपसरपंच ने जैतखाम में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किए, दोनों स्थानों में पंथी नृत्य का सराहनीय प्रस्तुति किया गया, खोला में गिरोदपूरी धाम की तर्ज पर विशाल जैतखाम का निर्माण किया गया है, जिसमे स्थानीय सतनामी समाज एवं माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के विशेष सहयोग से बनाया गया है, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का सिद्धांत प्रासंगिक है नशापान, अहिंसा, छुआ छूत को दूर कर, मानवता का संदेश एवं सत्य को आधार मानकर मानव जीवन को सफल बनाने का संदेश दिए हैं।

जनपद सभापति रूपचंद साहू ने 265 वी गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के सिद्धांतों पर चल रही है।

रात्रिकालीन स्वर धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति हुआ, आभार प्रदर्शन पवन डहरे बोरवाय एवं शीतल कोठारी खोला ने किया, जयंती समारोह में नाथू राम बारले, गणेश कोठारी, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, डेविड चंद्राकर, देवनारायण कोसरे, ईश्वर चंद्राकर, देवगुनी जांगड़े, पिपरिया सर, जयचंद नवरंगे, श्याम लाल देशलहरे, धर्मेन्द्र टंडन, गुहा राम, सुखदास डहरे,रोहित, कमल, गुलाब, मानसिंह, विष्णु, सतीश सहित सामाजिक बंधु एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।*

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।