पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा –  धर्मांतरण का सबसे ज्यादा खतरा बस्तर में, जशपुर चर्च के सामने करेंगे कथा छत्तीसगढ़ में निकालेंगे पदयात्रा

 बिलासपुर : बागेश्वर धाम वाले पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री आज बिलासपुर पहुंचे । पं.धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मांतरण के विषय में  कहा है की भारत में सबसे अधिक धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है, इसलिए आगामी समय में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। जशपुर में कथा करना है। यहां एशिया का  भी सबसे बड़ा चर्च है, उसके ठीक सामने कथा को करेंगे। 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे।

 

मीडिया से वार्तालाप करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, कि  छत्तीसगढ़ की भूमि अद्भुत है। प्रभु श्रीराम जी का ननिहाल आकर बहुत प्रसन्नता हुई। बस्तर में माओवादियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान को लेकर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा काे साधुवाद दिया है।

पं. शास्त्री ने नक्सलियों से अनुरोध किया है कि भारत को भारत ही रहने दें। मूलधारा में आकर भारत की परंपरा और आदर्श के साथ कदम मिलाकर चलें, ताकि विदेशी ताकतों से लड़ सकें और भारत को अखंड भारत बनाया जा सके। उन्होंने कहा, भारत  हिंदू राष्ट्र तो बनकर ही  रहेगा। हमने प्लान बना दिया है। संतों का कमंडल बागेश्वर धाम से निकलेगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।