Post Office Scheme : Post Office की ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana) के तहत आपको अच्छी खासी रिटर्न मिल सकती है। ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana) के बारे में बात करें तो ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए इस योजना को बनाया गया है। इसके तहत आप अधिक से अधिक 10 लाख रूपये तक निवेश कर सकते है और निवेश करने का समय के बारे में बात करें तो आप 10, 15, 20 या 25 वर्ष तक निवेश करके आप इसका लाभ उठा सकते हो।
Post Office की ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana)
Post Office ग्राम सुरक्षा योजना की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लाभ देने के लिए बनाया गया है। इस योजना के तहत रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम (Rural Postal Life Insurance) को चलाया गया है ताकि लोगों को लाभ दिया जा सके। यदि आप हर दिन ₹50 निवेश करते हो, तो आप 35 लाख रूपये तक का लाभ ले सकते हो। यदि आपकी उम्र 19 से लेकर 55 वर्ष के बीच है तो आप इसका लाभ उठा सकते हो।
ग्राम सुरक्षा योजना स्कीम के तहत आप प्रीमियम मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना के रूप में निवेश कर सकते है। इस योजना के तहत आप हर दिन ₹50 यानी कि महीना में आपको ₹1500 जमा करना होगा। 19 साल से लेकर 55 साल के बीच निवेश करना शुरू करते हो, तो 80 साल के बाद ही आपको इसका पैसा 35 लाख के रूप में दे दिया जाएगा। किसी कारण आपकी मृत्यु हो जाती है, तो इसका सारा लाभ आपके नॉमिनी को दिया जाएगा।
कैसे उठा लाभ?
आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर संपर्क कर सकते है। और इससे संबंधित जानकारी लेने के बाद ही इसके लिए आवेदन करें।
पैसा कब मिलेगा?
पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana) में निवेश करने वाले लाभार्थियों को 80 वर्ष की आयु पूरी होने पर पॉलिसी की पूरी राशि, यानी ₹35 लाख रूपये प्रदान की जाती है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर कई लोग इससे पहले भी भुगतान की मांग करते हैं। ऐसे मामलों में योजना के नियमों के अनुसार— यदि निवेश 55 वर्ष की उम्र में मैच्योर होता है तो ₹31.60 लाख रूपये, 58 वर्ष में ₹33.40 लाख और 60 वर्ष में मैच्योरिटी पर ₹34.60 लाख का लाभ दिया जाता है।




