कुम्हारी : बिजली तारों पर झूलते बैनर पोस्टर के हिस्से राहगीरों की जान मुसीबत में

कुम्हारी/राकेश सोनकर : कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्गों पर भीड़-भाड़ इलाकों पर एवं चौक चौराहों पर आपको प्रभावित करने के लिए बड़े-बड़े कंपनियों के विज्ञापन, राजनेताओं के फ़ोटो लगे हुए बैनर, व्यापार से जुड़े पोस्टर जगह-जगह दिखेंगे कही बिल्डिंग के ऊपर लोहे के स्ट्रक्चर में तो कही सड़कों किनारे लगे बिजली के खंभों में लेकिन सवाल यह है कि क्या इस ओर पालिका प्रशासन होर्डिंग कंपनी या बिजली विभाग की कोई जिम्मेदारी बनती है।

यह भी पढ़े👉 समाज में व्याप्त कुरीतियां एवं अंधश्रद्धा समाज के विकास में बाधक : घनश्याम देवांगन

वही नगर में अवैध होर्डिंग बैनर पोस्टर लगाने वाले नियम कानून को दरकिनार कर अपनी मनमानी करने में लगे हुए है। किसी को यह चिंता नही रहता कि बेतरतीब होर्डिंग से लोगों की जान जोखिम में आ सकता है अनचाही दुर्घटना हो सकती है अनहोनी का शिकार हो सकते है। लपरवाही इतनी होती है कि बिना किसी सुरक्षा नियमों के बैनर पोस्टरों को टांग दिया जाता है। इस ओर किसी भी विभाग के अधिकारी कर्मचरियों की नजर नही पड़ती।

बिजली के तारों में लटकती बैनर के हिस्से:
“कुम्हारी स्टेशन चौक के पास एक निजी विज्ञापन होर्डिंग में लगाया गया बैनर होर्डिंग से फट कर बिजली प्रवाहित हो रहे खंबे में लटकती दिख रही है। जिसके कारण तारों में स्पार्क भी देखा गया वहीं वहां निवास कर रहे लोगों एवं राहगीरों में भय का माहौल व्यापत है कि कही बिजली या तारों से उन्हें कोई नुकसान न हो जाए।

पालिका प्रशासन के पास मॉनिटरिंग के लिए नही है समय:
कुम्हारी पालिका प्रशासन द्वारा विज्ञापन होर्डिंग कंपनी को विज्ञानपन बोर्ड लगाने के लिए परमिशन तो दे दी जाती है। लेकिन किसी प्रकार की मॉनिटरिंग नही की जाती है। जिससे होर्डिंग कंपनियों के हौसले बुलंद हो जाते है जिससे वे लापरवाही करते रहते है।

बिजली विभाग की उदासीनता के कारण, प्रचार-प्रसार के इस गोरखधंधे हमेशा फलते-फूलता रहा है:
नगर में कई स्थानों पर बैनर पोस्टर बेतरतीब तरीके से लगाए जाते है। इसमें सबसे ज्यादा बिजली विभाग के खंभे होते है। इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई परमिशन या अनुमति नही लिया जाता जब मन चाहा विज्ञापन के लिए बिजली खम्बों पर होर्डिंग टांग दिया जाता है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।