आंधी-तूफान आने से डैम में डूबा नाव, मछुआरे की हुई मौत

बालोद : तेज आंधी-तूफान के कारण डोंगा डेम में पलट गया और मछुआरे की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। यह घटना बालोद पुलिस थाना क्षेत्र की है। ग्राम बोरिद सोमन निसाद (48 वर्ष) रोज की तरह गुरुवार के दिन को मछली पकड़ने तांदुला डेम में गया था, लेकिन तेज हवाओं और मौसम की खराबी के बाद वह लौटकर वापस नहीं आया। जबकि अन्य मछुवारे घर वापस आ गए थे। स्थानीय ग्रामीणों को जब उसकी नाव और मछली पकड़ने का जाल किनारे पर लावारिस हालत में मिला, तो उन्होंने तुरंत यह सुचना पुलिस को दी। लगातार गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी। आज सुबह डेम में तैरते लाश को बाहर SDRF ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।