सरगुजा : जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है, जहां कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक नाबालिग मजदूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई है और एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दरिमा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करजी में एक मकान मालिक अपने पुराने कच्चे मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहा था, जिसके लिए मैनपाट क्षेत्र के कदनई गांव से कुछ मजदूर काम करने के लिए लाए गए थे। काम के दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे वहा काम क्र रहे दो मजदूर मिट्टी में ही दब गए। इस घटना में एक नाबालिग मजदूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस शीघ्र मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुट गई है।
Breaking News
कच्ची मकान तोड़ रहे एक मजदूर की मौत, जानिए पूरा मामला !

ताज़ा खबरे


