जिला हॉस्पिटल का निरिक्षण करने पहुंचे विधायक, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायज़ा

महासमुंद : सोमवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा खरोरा स्थित जिला हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ओपीडी काउंटर, वार्डों में भर्ती मरीज व उनके परिजनों से मुलाकात की। साथ ही अलग- अलग विभागों में जाकर हॉस्पिटल के स्टाफ से भी कार्यों की जानकारी ली। साथ ही वहां उपस्थित विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को मरीजों की सही देखरेख, समुचित इलाज उपलब्ध कराने की हिदायत दी। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए हॉस्पिटल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया। सबसे पहले विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ओपीडी काउंटर के पास पहुंचे और इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे मरीज व उनके परिजनों से बातचीत की। साथ ही अपना जांच कराने पहुंची गर्भवती महिलाओं से भी हालचाल जाना। इसके बाद वे अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों से भी मिले। डॉक्टरों की उपस्थिति में मरीजों से इलाज के संबंध में जानकारी ली। साथ ही परिजनों से भी हॉस्पिटल में मिलने वाली सभी सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। इसके बाद वें अलग अलग विभागों में पहुंचकर स्टाफ व डॉक्टरों से भी मिले। उन्हें भी निर्देशित करते हुए मरीजों की सही देखभाल और इलाज देने कहा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मुन्ना साहू, पप्पू ठाकुर, गिरधर यदु, पार्षद विजय साव, पवन साहू, मोहन साहू वहां उपस्थित थें।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।