एक्ट्रेस भाग्यश्री आज शाम पहुचेगी रायपुर, प्रशंसको में उत्साह का माहौल

रायपुर : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ राज्य की इकाई की ओर से होजमालो कार्यक्रम का आयोजन 30 मार्च 2025 के दिन रविवार शाम 6 बजे जयस्तंभ चौक में किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में शोभायात्रा का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्या आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री होंगी। वे होजमालो के मंच पर परफार्म करेंगी। साथ ही, एंकर महेश मोटलानी मंच पर ‘पुष्पा 2’ फिल्म की एक्टिंग और डायलॉग्स भी पेश किये जायेंगे।

वहीं मुंबई से आई ऑर्केस्ट्रा टीम सिंधी गानों पर अपनी प्रस्तुति देगी। इस मौके पर जयस्तंभ चौक को रंगीन लाईटो से सजाया जाएगा और भव्य आतिशबाजी भी होगी। शोभायात्रा का स्वागत भी फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री द्वारा किया जायेगा। इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, सतीश थोरानी, पार्षद अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, संजय रहेजा, विक्की लोहाना, राजेश वासवानी, सुनील कुकरेजा, दीपक रामनानी, नितिन कृष्णानी, प्रणीत सुंदरानी, मनोहर खत्री, चंदन जैसिंघ, गोल्डी सिदारा, धनेश मटलानी और चंदर देवानी सहित कई गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी होगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।