रायपुर : फाइनेंशियल ईयर के आखरी दिनों छुट्टी के दिन भी स्टेट GST कार्यालय खुले रहेंगे। रविवार और सोमवार को स्टेट GST कार्यालय खुले रहेंगे। सोमवार को ईद के दिन भी कार्यालय में कामकाज होगा। इसके लिए राज्य कर आयुक्त ने सभी संभागों के राज्य कर संयुक्त आयुक्त को आदेश जारी किया है। आदेश में यह लिखा है कि वित्त मंत्रालय भारत सरकार ने एक सर्कुलर में कहा है कि 29, 30 और 31 मार्च को CGST के दफ्तर खुले रहेंगे और इनमें सामान्य कामकाज होगा। राज्य कर GST विभाग के अंतर्गत सभी संभागीय एवं अधीनस्थ वृत्त कार्यालयों में कार्य कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 29, 30 और 31 मार्च को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।



