पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से ‘लक्ष्मी नारायण पटेल’ उम्मीदवार घोषित

पाटन : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव समिति द्वारा आज देर रात नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए प्रदेश के 102 नगर पंचायतों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दिया है जिसमे पाटन नगर पंचायत में कांग्रेस ने लक्ष्मी नारायण पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आपको बतादें कि लक्ष्मी नारायण पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार समाज के प्रचार सचिव एवं पटेल समाज पाटन राज के अध्यक्ष व व्यापारी संघ पाटन के संरक्षक है।

आपको बतादें कि पाटन नगर पंचायत के लिए कांग्रेस से दावेदारों की लम्बी सूची तैयार थी. जिसके चलते कांग्रेस को उम्मीदवार तलाशने में समय लगा और आज देर रात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव समिति द्वारा अपने उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।