ग्राम निपानी : त्रिदिवसीय मानस महोत्सव “रामायण के माध्यम से समाज का सुधार हो”- मेहत्तर वर्मा(जिला मानस संघ दुर्ग)

रानीतराई :- खारुन नदी किनारे बसे ग्राम निपानी में 27, 28, 29 दिसंबर को भव्य त्रिदिवसीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया सिंगदेही महिला मानस मंडली(भखारा) द्वारा मारीच कथा का सुंदर व्याख्या किया गया रावण को अहंकार का प्रतीक बताया जिसने अग्नि को रसोइया बनाकर रखा था व्याख्याकार ने कहा कि भगवान को पहचानने के लिये अंतर दृष्टि की आवश्यकता है इंसान को कर्म करनी चाहिए फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए मंडली ने सुंदर भजन के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया ।
जिला मानस मंच के महेत्तर वर्मा ने कहा कि रामायण के माध्यम से समाज का सुधार होना चाहिए परिवार संस्कारवान बनना चाहिए इंसान को भगवान का आश्रय में रहना चाहिए क्योंकि बिना भगवान का आश्रय लिये भवसागर पार नहीं किया जा सकता कथा का रसपान करने बहुत अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि और दर्शकदीर्धा उपस्थित थे ।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।