” प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के साथ राज्यगीत एवम बापू जी के भजन का मधुर प्रस्तुतिकरण

” प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के साथ राज्यगीत एवम बापू जी के भजन का मधुर प्रस्तुतिकरण ” ” संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने किया परसदा मिडिल स्कूल का अवलोकन ” बच्चों को दी शाबासी ” —————————

संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने आज दिनांक 6 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे शासकीय मिडिल स्कूल परसदा का अवलोकन किया ।

प्रार्थना सभा में प्रधानपाठक नरेश कुमार यादव , मोहित कुमार शर्मा , श्रीमती पूर्णिमा यादव , सुशील कुमार साहू समस्त शिक्षक उपस्थित रहे ।

प्रार्थना सभा में बच्चों द्वारा राष्ट्रगान ” जनगण मन अधिनायक जय हे ” के साथ साथ राज्यगीत ” अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार ” बापू जी का भजन ” रघुपति राघव राजा राम , पतित पावन सीता राम एवम ” वैष्णव जन तो तेने कहिए जे , पीड़ परायी जाने रे ” सस्वर प्रस्तुत किया गया ।

संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने मधुर प्रस्तुति के लिए बच्चों को शाबासी दी तथा राष्ट्रगान को सही उच्चारण , लय के साथ गाने प्रेरित किया ।

प्रार्थना में गणित विषय पर प्रश्रोत्तरी आयोजित हुआ , गणितीय समझ के लिए अभिनव प्रयास सराहनीय है । अवलोकन के दौरान नरेश कुमार यादव , मोहित शर्मा , श्रीमती पूर्णिमा यादव , सुशील साहू उपस्थित रहे ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।