(संतोष देवांगन) राजनांदगांव : धारदार चाकू लहराने के जुर्म में पुलिस ने आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की है।
मुखबिर ने पुलिस को बताया कि, अजय यादव (19 वर्ष) धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है, इस मामले में आरोपी अजय यादव के विरूद्ध 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी
- आदतन अपराधी अजय यादव (19 वर्ष) अटल आवास सृष्टि कालोनी कौरिनभाठा निवासी





