तेज रफ्तार हाईवा ने पिकअप को मारी ठोकर, महिला समेत 2 की मौत, दो की हालत गंभीर

धरसीवा : क्षेत्र में दुर्घटना थमने का नाम ही नहीं ले रहा। सिक्स लाइन पर आज फिर सिलतरा के समीप दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से 2 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा दोपहर बाद की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सब्जी बेचने वाले मुंगेली क्षेत्र से पिकअप वाहन में सब्जी लेकर खमतराई आ रहे थे। इस दौरान पिकअप पंचर होने से सिक्स लाइन पर वह टायर बदल रहे थे। इसी वक्त तेज रफ्तार (हाई स्पीड) हाईवा ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी और पिकअप के पीछे बैठे सब्जी विक्रेताओं व चालक को रौंद दिया।

वहीं इस हादसे में पिकअप चालक एवं सब्जी विक्रेता महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना के बाद सिक्स लाइन पर एक तरफ का रास्ता बंद करना पड़ा, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।