लोकसभा प्रत्याशी बनने पर सांसद विजय बघेल को बधाई देने पहुंचे ग्रामीण

(संतोष देवांगन) पाटन : भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर अपने सभी 11 लोकसभा क्षेत्र के लिए 11 लोकसभा चुनाव प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। वही दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल को फिर से दुर्ग लोकसभा के भाजपा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि, भाजपा के वर्तमान दुर्ग सांसद विजय बघेल को केंद्र की भाजपा सरकार ने फिर से दुर्ग लोकसभा के लिए विजय बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है। जिसे ग्राम पंचायत घुघवा (के) के ग्रामीणों ने सांसद विजय बघेल से मिलकर उन्हें होने वाले चुनाव में जीत की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धनेश्वर प्रसाद साहू, चूड़ामणि साहू, मनोज साहू, गिरधारी साहू, भूषण साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।