कलेक्टर परमिशन के नाम पर गौण खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन परिवहन , एक जेसीबी व 5 ट्रैक्टर जप्त

गरियाबंद। कलेक्टर परमिशन और पीडब्लूडी विभाग के कार्य के नाम पर छुरा तहसील अंतर्गत बड़े पैमाने पर मुरुम का खनन और परिवहन किया जा रहा था। जिस पर एसडीएम गरियाबंद विशाल महाराणा व छुरा तहसीलदार सतरूपा साहू के निर्देश पर नायाब तहसीलदार योगेश राजपूत तथा पटवारी झम्मन यादव के द्वारा वाहन जप्ति की कार्यवाही की गई है। विदित हो कि छुरा तहसील अंतर्गत ग्राम खरखरा में जेसीबी के माध्यम से मुरुम का खनन किया जा रहा था, यहां उपस्थित ठेकेदार के गुर्गों ने बताया कि पीडब्लूडी सड़क के दोनों तरफ मुरुम डाला जा रहा है, उक्त कार्य कलेक्टर के परमिशन से पीडब्ल्यूडी के राजिम संभाग कार्यलय के टाइम कीपर की देख रेख में हो रहा है। किन्तु मौके पर टाइम कीपर मौजूद नही थे। अलबत्ता एक मनोज पंजवानी नामक व्यक्ति ने स्वयं को टाइम कीपर का असिस्टेंट बताया, उसने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में, मैं सरकारी काम की देख रेख करता हूँ। टाइम कीपर ने मोबाइल पर बताया कि इनकम टैक्स भरने के सिलसिले में राजिम में ही हूँ। मुरुम का खनन किसकी अनुमति से किया जा रहा है पूछने पर ठेकेदार से जानकारी ले लीजिए कहकर पल्ला झाड़ लिया।

कलेक्टर फरमान के नाम पर अतिक्रमण

छुरा तहसील अंतर्गत ग्राम खरखरा में कलेक्टर परमिशन के नाम पर शासकीय भूमि से मुरुम उत्खनन करते हुये खेत बनाया जा रहा था। ठेकेदार के गुर्गे के अनुसार गांव के किसान की लगानी जमीन से मुरुम का उत्खनन किया जा रहा है। जबकि मौके पर पहुंचे पटवारी झम्मन यादव ने बताया कि उक्त जमीन शासकीय है। अतिक्रमण की नीयत से जेसीबी चलाया जा रहा है।

प्रशासनिक कार्यवाही
नायब तसीलदार छुरा द्वारा 14 फरवरी को जांच कार्यवाही में 5 ट्रैक्टर व एक जेसीबी द्वारा बिना रायल्टी पर्ची/ अभिवहन पास एवं बिना वैध अनुमति के खनिज का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। इन वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया है।


खरखरा में अवैध मुरुम खनन परिवहन कर रहे वाहनों पर जप्ति कार्यवाही की गई है। अग्रीम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन एसडीएम कार्यालय प्रेषित किया गया है।
                                            –  योगेश राजपूत
                                            नायब तहसीलदार छुरा

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।