रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब से लगभग एक घंटे के बाद महादेव सट्टा एप गूंजेगा। वहीं, इस मामले में भाजपा के राजेश मूणत गृह मंत्री विजय शर्मा से सवाल-जवाब करेंगे। मूणत एक-एक करके आरोपी का नाम पूछेंगे। राज्य पुलिस ने इस मामले में 28 शिकायतों में 90 अपराध दर्ज किए हैं।
आपको बता दें कि, कल बजट सत्र के तीसरे दिन हसदेव के जंगलों में पेड़ों की कटाई के मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ था। वहीं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्थगन को अस्वीकार करने से नाराज कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉक आउट किया। दोबारा कार्यवाही शुरू होने के बाद भी विपक्ष नहीं पहुंचा।
विपक्ष ने इस मसले पर स्थगन की जानकारी दी थी, जिसे स्पीकर ने अस्वीकार कर दिया था। जिसके बाद कांग्रेस विधायक बेल में आकर नारेबाजी करने लगे।





