मनरेगा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा रुका हुआ वेतन, डिप्टी सीएम ने दिया आश्वासन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 3 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण मनरेगा कर्मी रोजी-रोटी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी जानकारी लगते ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जल्द वेतन जारी करने का आश्वासन दिया है। मनरेगा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की और अपनी 3 महीना से वेतन नहीं मिलने की स्थिति से अवगत कराया। जिसे पर डिप्टी सीएम ने विभाग के आला अफसरों से तत्काल संपर्क कर वेतन जारी करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अशोक कुर्रे ने बताया कि, मनरेगा कर्मचारियों को विगत 3 महीना से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से कर्मचारियों की माली हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। इससे डिप्टी सीएम विजय शर्मा को अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को वेतन जारी करने निर्देश दिए है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।