CG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार, बताई बड़ी वजह

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) लड़ने से मना कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि, मैं तो विधायक हूं, मैं प्रदेश भर में घूम-घूमकर प्रचार करना चाहता हूं। मैं समझता हूं कि ये जिम्मेदारी मिलेगी तो ज्यादा अच्छा होगा। आपको बता दें कि, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने भूपेश बघेल के नाम का प्रस्ताव रखा था।

कल शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम का प्रस्ताव पूर्व मंत्री मो. अकबर ने राजनांदगांव सीट से रखा था। जिसका समर्थन राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायकों ने किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाईकमान दिल्ली की ओर से भूपेश बघेल को चुनाव लड़ाने की हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं बैठक में कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Advertisement

वरिष्ठ नेताओं काे लोसकभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। कांग्रेस पार्टी की लोकसभावार बैठक लगातार जारी है। जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव, ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से लड़ाने का प्रस्ताव रखा गया। जांजगीर से शिव डहरिया, कांकेर से मोहन मरकाम को लड़ाने का सुझाव दिया गया। वहीं कोरबा लोकसभा से ज्योत्सना महंत, बस्तर से दीपक बैज का नाम सामने आया है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।