गरियाबंद । आबकारी विभाग की जांच कार्यवाही के दौरान अवैध 18.3 बल्क लीटर बीयर व व्हिस्की दोपहिया वाहन सहित जप्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ए.के. सिंह ने बताया कि ग्राम धारनीबहाल में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी , तभी दो पहिया वाहन में एक व्यक्ति को आता देख उसे रोककर उसके समक्ष पंचान विधिवत तलाशी लेने पर दो पहिया वाहन की पिछली सीट में सफेद रंग की बोरी में रखा 24 नग किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बीयर और 15 नग फ्रंटलाइन व्हिस्की कुल 18.3 बल्क लीटर पाया गया।
जांच के दौरान उपरोक्त मात्रा में बीयर व व्हीस्की दो पहिया वाहन सहित जप्त कर आरोपी अशोक प्रधान पिता कुरसो प्रधान ग्राम चिचिया थाना देवभोग के विरूध्द छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड लिया गया।




