फरार गैंगस्टर तपन सरकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के मामले से जुड़े हैं कनेक्शन !

दुर्ग : छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिला के नामी गैंगस्टर और महादेव महार हत्याकांड के मुख्य आरोपी तपन सरकार को आखिरकर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इससे पहले महादेव महार हत्याकांड की सजा काट चुका है। इस बार पुलिस ने तपन सरकार को दुर्ग के खुर्सीपार में हुए हत्याकांड के आरोप में पकड़ा है।

खुर्सीपार पुलिस ने 1 महीने पहले तपन सरकार के सिकोलाभाठा दुर्ग स्थित घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। लेकिन इस बार राजधानी रायपुर और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने चंपारण स्थित एक फार्महाउस में घेराबंदी कर तपन को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पिछले साल 2023 में 8 मार्च को होली के दिन खुर्सीपार में शुभम राजपूत की हत्या कर दी गई थी।

हत्या के बाद आरोपी सेवक निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के कारणों को लेकर दुर्ग पुलिस जांच में जुटी हुई थी। वहीं जांच में पुलिस को पता चला कि, शुभम राजपूत गैंगस्टर तपन सरकार के लिए वसूली का काम करता था।

वह होली के दिन भी वह आरोपी से पैसे मांगने के लिए गया हुआ था। आरोपी के घर में पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों के बिच विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी ने कटर से गला रेतकर शुभम की हत्या कर दी। हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर तपन सरकार की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही थी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।