सीतापुर : 26 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर विधायक क्षेत्र के बच्चों से करा रहे विशेष तैयारी इस बार 26 जनवरी को विशेष बनाने के लिए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी द्वारा तैयारी जोरों से कराई जा रही है। आजकल सीतापुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम ग्राउंड का नजारा बदला हुआ है। यहां सुबह से लेकर शाम तक क्षेत्र भर से आए हुए युवक एवं यूतियों के द्वारा 26 जनवरी के परेड के लिए मार्च पास्ट की तैयारी की जा रही है।
जिसको लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो खुद सुबह स्टेडियम में प्रशिक्षण देते नजर आ रहे हैं। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने बताया की कि, सीतापुर में गणतंत्र दिवस के महा पर्व को मनाने के लिए उनकी द्वारा विशेष तैयारी करवाई जा रही है। क्षेत्र भर के युवक युवतियों को बुलाकर मार्च पास्ट की प्रैक्टिस कराई जा रही है। वहीं क्षेत्र से अलग-अलग समुदाय के लोगों को भी मार्च पास्ट के लिए आमंत्रित किया गया है।
आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण बच्चो निरंतर दिया जाता रहेगा। बच्चों को इसके बाद शारीरिक कौशल में दक्ष करने के लिए अनेक प्रकार के कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्हें आत्मरक्षा के लिए कराटे की प्रैक्टिस भी कराई जाएगी। जब हमारे क्षेत्र के बच्चे प्रैक्टिस में दक्ष हो जाएंगे तो वह अपने क्षेत्र में जाकर गांव के युवाओं को इसकी प्रैक्टिस कराएंगे। जब क्षेत्र के युवा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तो आने वाले समय में वह देश के मजबूत आधार बनेंगे और जब वह शरीर को मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तो नौकरी के कंपटीशन में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
जिसके लिए क्षेत्र के बच्चों को हमारे द्वारा मार्गदर्शित किया जा रहा है और और उनकी काबिलियत को बढ़ाने के लिए हमारे द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा। बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए हमारे क्षेत्र के रिटायर फौज के जवानों की मदद ली जा रही है। रिटायर्ड फौज के जवानों द्वारा बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, क्षेत्र के लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि इस बार 26 जनवरी का महापर्व सीतापुर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाए। और क्षेत्र की सभी लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो।




