मालगाड़ी पटरी से उतरी, 2 डिब्बे ट्रैक से हुए बाहर, देखिए हादसे का वीडियो

बालोद : छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा माइंस जा रही मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई है। माइंस जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पलट गया और 2 डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। वहीं इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।



मालगाड़ी भिलाई से कच्चा लोहा खाली कर दल्लीराजहरा माइंस वापस माल भरने आ रही थी, इस दौरान अचानक डिब्बे पटरी से उतर गए बताया जा रहा है। वहीं यह हादसा गांधी चौक के पास घटित हुआ है। एक डिब्बा पलटने के साथ 2 डब्बा ट्रैक से बाहर हो गया। मालगाड़ी के हादसे की जानकारी मिलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।



देखिए वीडियो



ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।