पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप के एक और मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, लंबे समय से फरार था दीपक

दुर्ग : महादेव सट्टा ऐप (mahadev satta app) मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लम्बे समय से फरार चले रहे मास्टरमाइंड दीपक नेपाली को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक नेपाली को वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पकड़ा है।



जानकारी के मुताबिक, आरोपी दीपक नेपाली दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड था। दीपक नेपाली दुबई भी जा चुका है। वहीं लूट और महादेव सट्टा ऐप मामले में पुलिस को लम्बे समय से उसकी तलाश थी। साल 2022 में पुलिस ने दीपक नेपाली के भाई को गिरफ्तार किया था।



आरोपी दीपक नेपाली को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। हो सकता है की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।



ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।