कोरिया : रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से चुनाव जीती हैं। वायरल वीडियो में रेणुका सिंह की बेटी कह रही है कि माँ को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी जल्द ही सीएम के नाम का ऐलान करने वाली है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की बेटी की है।छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है।
रायपुर से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी मनसुख मांडविया और नितिन नबीन रायपुर में हैं। वो सभी नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव भी नए विधायकों से मिल रहे हैं।विदित हो कि रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत में उनके समर्थक सीएम मैडम के नाम से ही संबोधित करते है। इस चुनाव के दौरान समर्थकों ने रेणुका सिंह को सीएम मैडम के नाम से ही संबोधित कर मतदाताओे्ं संदेश देते रहे कि अगला सीएम मैडम ही है।
Breaking News
भालूडिग्गी एवं मटाल की पहाड़ी श्रृंखला में माओवादीयों द्वारा डंप हथियार व हथियार निर्माण उपकरण बरामद
*छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग – शिक्षक फेडरेशन*
*छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग – शिक्षक फेडरेशन*
रेणुका सिंह की बेटी का वीडियो वायरल,मां को सीएम के रूप में देखना चाहती हूँ



