चित्रकोट वॉटरफॉल से युवती ने लगाई छलांग, देखते रह गए लोग… देखिए लाइव VIDEO…

जगदलपुर : चित्रकोट जलप्रपात (Chitrakoot Waterfall) से दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आ रही है। जहाँ चित्रकोट जलप्रपात (Chitrakoot Waterfall) के ऊपर से महिला का छलांग लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद की वजह से 35 साल की महिला ने मिनी नियाग्रा फॉल के टॉप से कूद गई। वहीं जलप्रपात से नीचे गिरी महिला ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।



इस दौरान चित्रकोट में टूरिस्टों को घुमाने वाले बोट चालक ने महिला की जान बचाई। अभी महिला की स्थिति सामान्य है। वहीं बताया जा रहा कि यह महिला चित्रकोट स्थित होटल में काम करती थी। और पिछले साल भी एक युवती ने चित्रकोट जलप्रपात से छलांग लगाई थी। चित्रकोट जलप्रपात (Chitrakoot Waterfall) में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से ऐसे हादसे घटित हो रहे हैं।



देखें वीडियो

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।