मणिपुर हिंसा केंद्र सरकार की लापरवाही – विवेक तन्खा

किरीट भाई ठक्कर ,गरियाबंद। नगर की प्रतिष्ठित महिला एडवोकेट तथा पूर्व छ.ग. समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती विनोदनी मिश्रा द्वारा रचित बाल कथा संग्रह ‘ सुनहरा कमल , के विमोचन के अवसर पर गरियाबंद पहुंचे राज्य सभा सदस्य एवं पूर्व एएसजी विवेक तन्खा ने मणिपुर हिंसा के लिये केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले पचास दिनों से मणिपुर में लगातार हिंसा जारी है जिस पर पहले ही दिन से केंद्र सरकार को ध्यान देना था , किन्तु आज पचास दिनों बाद सुनने में आ रहा है कि आज होम मिनिस्टर द्वारा इस मामले पर विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि शांति , सौहार्द सुरक्षित वातावरण बनाये रखना सरकार की जवाबदारी है, किन्तु केंद्र की भाजपा सरकार इस मामले में असफल रही है , पिछले पचास दिनों में मणिपुर हिंसा में कितना ही जान – माल का नुकसान हुआ है , जो चिंतनीय है।

विदित हो कि श्रीमती विनोदनी मिश्रा रचित पुस्तक विमोचन समारोह में आज शनिवार विवेक तन्खा , आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम , एडवोकेट जनरल छत्तीसगढ़ सतीश वर्मा एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे थे। वन विभाग के ऑक्सन हाल में आयोजित विमोचन समारोह में सभी विशिष्ट अतिथियों ने बाल कथा संग्रह ‘ सुनहरा कमल , का विमोचन किया। इस अवसर पर विवेक तन्खा ने कहा कि श्री मति विनोदनी मिश्रा ने सामाजिक क्षेत्र में विशेष रूप से महिलाओं के विकास के लिये उम्र भर अच्छा काम किया है , वे छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की प्रथम अध्यक्ष भी रही है। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी बच्चों के लिये सारगर्भित कहानियां लिखना उनकी सृजनशीलता व समाज हित की भावना को दर्शाता है।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिये धर्म का सहारा लेती है। गीता प्रेस के विरोध के मामले पर बोलते हुये प्रमोद कृष्णम ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के निजी विचार कांग्रेस पार्टी के विचार नही है , चूंकि कांग्रेस में बोलने की आजादी है आंतरिक लोकतंत्र है कोई भी अपने विचार व्यक्त कर सकता है। किंतु मैं गीता प्रेस का सम्मान करता हूँ , गीता प्रेस ने सत्य सनातन धर्म को साहित्यिक माध्यम से करोड़ों सनातनियों के घर घर तक पहुंचाया है। मैं उन करोड़ों सनातन धर्म के मानने वालों का सम्मान करता हूँ।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मेरी जानकारी में श्री मति विनोदनी मिश्रा का ये दूसरा कहानी संग्रह है , इससे पहले भी एक बाल कथा संग्रह का प्रकाशन हो चुका है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।