अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 सगे भाई समेत 3 की मौत

सक्ति : छत्तीसगढ़ राज्य के नवगठित जिला सक्ति में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। बेतरतीब तरीके से दौड़ते भारी वाहनों की चपेट में आकर हर दिन छोटे वाहन चालक हताहत हो रहे है। वहीं ताजा मामले में किसी अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में लिया है।

दोनों वाहनों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ मरने वालों में दो सगे भाई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस टक्कर मारने वालें वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।