कलेक्टर को अपने बीच पाकर पुरा कैम्प हुआ हर्षित

राजनांदगांव : कलेक्टर डोमन सिह एवम् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित कुमार के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैम्प प्रातः 7 बजे से 9.30 बजे तक शुरू किया गया है। समर कैंप पूरी तरह से स्वैच्छिक है इसमें किसी तरह की बाध्यता शिक्षकों व बच्चों के लिए नहीं है समर कैम्प मे बच्चे विभिन्न खेल गतिविधियां एवं रचनात्मक विधा जैसे-फुगड़ी, जुम्बा डांस क्लास, योग,चिड़िया उड़, क्राफ्ट कटिंग, क्ले आर्ट, पेंटिंग, मिट्टी के खिलौने, पजल गेम, शानदार पुस्तक वाचन, कहानी-कविता सुनाना, मेंहदी कला आदि विधाओ पर प्राथमिक माध्यामिक शालाओं में किया जा रहा है।

कलेक्टर को अपने बीच पाकर पुरा कैम्प हुआ हर्षित

समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को उभारने बच्चों के लिए 8 मई से 25 मई तक 18 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है l इसी परिपेक्ष में आज 13 मई 2023 को डोंगरगढ़ विकास खण्ड के प्राथमिक एवम् माध्यमिक शाला उरईडबरी, प्राथमिक एवम् माध्यमिक शाला पटपर, प्राथमिक एवम् माध्यमिक शाला मेढ़ा , प्राथमिक एवम् माध्यमिक शाला पिनकापार में उपस्थित होकर डीएमसी सतीश ब्यौहरे ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य एक तरफ जहां बच्चों का सर्वपक्षीय विकास करना है वहीं उन के भीतर छुपी प्रतिभा को उभारना भी है।

18 दिन तक चलने वाले इस समर कैंप में विकास खण्ड के 150 स्कूलों के करीब 2500 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं l शालाओं के भ्रमण पश्चात न्यू सर्किट हाउस डोंगरगढ़ में प्रतिवेदन हेतु आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें कलेक्टर महोदय द्वारा विस्तार से भ्रमण टीम के साथ चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए जिसमें डिप्टी कलेक्टर एसडीएम, तहसीलदार, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह, एपीसी मनोज मरकाम, एपीसी के पी विश्वकर्मा , पीएम फेलो दिशा रावत ,बीईओ, एबीईओ,बीआरसीसी एवं सीएसी उपस्थित रहे l

शालाओं के भ्रमण में डीएमसी सतीश ब्यौहरे के साथ एपीसी, मो.रफीक अंसारी, एपीसी पी आर झाड़े उरईडबरी के संकुल प्राचार्य श्रीमती राजकुमारी जैन एवम् संकुल मेढ़ा के संकुल प्राचार्य श्रीमती करुणा डोंगरे, संकुल उरईडबरी के संकुल समन्वयक प्रबोध सिरदार एवम् संकुल मेढ़ा के संकुल समन्वयक छत्रसाल जंघेल, प्रथम फाउंडेशन के जिला समन्वयक गुलाब साहू, शिक्षक गण , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,वालेंटियर्स,सक्रिय ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।