बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए छुरिया विकासखंड में समर कैंप का आयोजन

राजनांदगांव : कलेक्टर डोमन सिह एवम् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित कुमार के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैम्प प्रातः 7 बजे से 9.30 बजे तक शुरू किया गया है।



समर कैंप पूरी तरह से स्वैच्छिक है इसमें किसी तरह की बाध्यता शिक्षकों व बच्चों के लिए नहीं है समर कैम्प मे बच्चे विभिन्न खेल गतिविधियां एवं रचनात्मक विधा जैसे-फुगड़ी, जुम्बा डांस क्लास, योग,चिड़िया उड़, क्राफ्ट कटिंग, क्ले आर्ट, पेंटिंग, मिट्टी के खिलौने, पजल गेम, शानदार पुस्तक वाचन, कहानी-कविता सुनाना, मेंहदी कला आदि विधाओ पर प्राथमिक माध्यामिक शालाओं  में किया जा रहा है।



समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को उभारने बच्चों के लिए 8 मई से 25 मई तक 18 दिवसीय समर कैंप के उद्‌घाटन अवसर पर छुरिया विकास खण्ड के प्राथमिक शाला डुमरडीह, प्राथमिक शाला मोरकुटुंब, प्राथमिक शाला जैतगुंडरा , प्राथमिक शाला भर्रीटोला मे डी एमसी सतीश ब्यौहरे ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य एक तरफ जहां बच्चों का सर्वपक्षीय विकास करना है वहीं उन के भीतर छुपी प्रतिभा को उभारना भी है।



शिक्षा के क्षेत्र में मुकाबले बाजी का दौर शुरू होने के साथ स्कूलों द्वारा ज्यादातर शिक्षा पर ही ध्यान दिया जाता है जिससे उन का शैक्षणिक विकास तो हो जाता है, ऐसे में उन का सर्वपक्षीय विकास करने तथा उन के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए समर कैंप ही एक मात्र ऐसा विकल्प है। 18 दिन तक चलने वाले इस समर कैंप में विकास खण्ड के 50 स्कूलों के करीब 2 हजार बच्चे हिस्सा ले रहे हैं l



सहायक परियोजना समन्वयक मो० रफीक अंसारी ने उपस्थित ग्रामवासी और पालको को संबोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप का आयोजन करनें का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें पहचानने का प्रयास किया जाना है। जिससे बच्चों के अंदर शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास भी हो सके।



एपीसी पी आर झाड़े ने बताया कि समर कैम्प में समुदाय की मदद से बच्चो के साथ विभिन्न गतिविधियाँ स्वैच्छिक रूप से स्वर्स्फूत शिक्षको के द्वारा समर कैम्प मे बच्चों के लिए गीत- संगीत, नृत्य एवं मिट्टी से मूर्ति और पेंटिंग बनाना, बालिकाओं को मेहंदी लगाना, छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना सिखाया जाएगा। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी छुरिया प्रशांत चिर्वतकर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पी डी साहू,  संकुल समन्वयक, उत्तम गौतम टंडन, कमल देवांगन, रामप्रसाद लाडे, भर्रीटोला के सरपंच रेवाराम लाडेकर , डूमरडीह के सरपंच कामता प्रसाद साहू, जैतगुंडरा के सरपंच श्रीमती रेखा कुंजाम, शिक्षक गण ,अंगना म शिक्षा के सक्रिय माताएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।